Is our nature never changeable – Hindi?
Answer Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
- स्वभाव के दो मुख्य पहलू: ‘स्वभाव’ एक बहुत व्यापक शब्द है। इसके भीतर मुख्य रूप से दो चीज़ें आती हैं:
- वृत्तियाँ (Tendencies): जैसे ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र की स्वाभाविक प्रवृत्तियां। ये जन्मजात होती हैं और प्रायः बदलती नहीं हैं।
- वासनाएँ (Vices/Desires): जैसे काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मात्सर्य।
- क्या स्वभाव बदल सकता है? हाँ, बुरी आदतें (जैसे शराब पीना) और वासनाओं (क्रोध, लोभ आदि) को बदला जा सकता है और जीवन में उन्नति के लिए इन्हें बदलना ही चाहिए।
- संबंधों में मतभेद: हर इंसान का स्वभाव और प्राथमिकताएँ अलग-अलग होती हैं (जैसे किसी को अत्यधिक साफ़-सफ़ाई पसंद होती है और किसी को नहीं)।
- सामंजस्य और समझौता (Compromise): रिश्तों को सफलतापूर्वक निभाने के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे की ज़रूरतों को समझना चाहिए। अपनी अपेक्षाओं को थोड़ा कम करके, ‘देश, काल और पात्र’ (समय, स्थान और व्यक्ति) के अनुसार आपसी प्रेम और समझदारी के साथ व्यावहारिक समझौता करना ही सही मार्ग है।
Full Transcription
क्या हम अपना स्वभाव बदल सकते हैं?
तो स्वभाव को हम चेंज (change) नहीं कर सकते, इसका मतलब क्या है? क्या हम ज़िंदगी भर ऐसे ही रहेंगे? नहीं! ‘स्वभाव’, स्वभाव ही शब्द बहुत बड़ा है। स्वभाव में बहुत कुछ आता है। कोई बोलता है कि, कोई कहता है कि शराब पीना अगर स्वभाव है, तो क्या वो बदल नहीं सकते हैं? नहीं, वो तो बदल सकते हैं। बदलना ही चाहिए।
तो स्वभाव में अलग-अलग चीज़ें आ सकती हैं। एक है कि उसमें वृत्तियाँ होती हैं – ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र। यह वृत्तियाँ हैं। और यह अधिकांशतः बदलती नहीं हैं।
स्वभाव के दो पहलू: वासनाएँ और वृत्तियाँ
पर स्वभाव में वासनाएँ भी हैं – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मात्सर्य। तो हमारे स्वभाव में दोनों हैं। राधा, मदन, गोपाल, भगवान! तो काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मात्सर्य— इसके लिए, इन पर कार्य करने के लिए परिवर्तन ज़रूर आएगा। परिवर्तन आना ही चाहिए। पर इसके विपरीत, अगर ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र जो हैं, जो वृत्तियाँ हैं, वो शायद परिवर्तित नहीं होंगी।
संबंधों में स्वभाव और आपसी समझौता
तो इसमें हमें क्या करना है? जैसे मैं बता रहा था कि किसी व्यक्ति को एक चीज़ बहुत बड़ी लगती है, उसी को वह बहुत छोटी लगती है। पर हर समय, हर चीज़ को साफ़-सुथरा रखना, वह शायद कुछ लोगों का स्वभाव नहीं होगा। तो क्या है कि हमें, जो संबंध होते हैं इसमें, दोनों को थोड़ा आगे चलना है। मेरी इतनी अपेक्षा है, वह उसके लिए तो पूरी नहीं होगी। मैं इसको बिल्कुल महत्व नहीं दे रहा हूँ, पर इसका इतना तो महत्व ज़रूर होगा।
तो हमें यह करने के लिए, करना ही होगा। तो वो कैसे, हमारे पक्ष से, क्या समझौता हम करेंगे, वो देश, काल, पात्र के अनुसार होगा। पर बेसिकली (basically), दोनों को समझना चाहिए। अगर मेरा कुछ स्वभाव है, तो उसका मतलब यह है कि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वो उतने में नहीं होगा। तो हम उसको एक प्यार भरे और व्यावहारिक रूप से समझौता करा सकते हैं।