By what practices can we control the mind – Hindi?
Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
- मन की स्थिति और पुनःप्रोग्रामिंग (Mind’s Conditioning): मन स्वाभाविक रूप से हमारा शत्रु नहीं है, बल्कि हमारी आदतों और परिस्थितियों के कारण शत्रु जैसा व्यवहार करता है। जैसे इंटरनेट ब्राउज़र में बार-बार सर्च करने पर वही सुझाव (Auto-complete) सबसे ऊपर आते हैं, वैसे ही बार-बार इंद्रिय विषयों में ध्यान लगाने से मन की प्रवृत्ति वैसी ही बन जाती है। भगवान के नाम, कथा और सेवा में मन लगाने से मन री-कंडीशन (पुनःप्रोग्राम) और नियंत्रित हो जाता है।
- इंद्रिय सुख का भ्रम और पीड़ा से राहत: इंद्रिय भोग में शुरुआत में थोड़ा सुख महसूस होता है, पर धीरे-धीरे वह सुख समाप्त हो जाता है और केवल पीड़ा बचती है। व्यक्ति फिर सुख के लिए नहीं, बल्कि उस पीड़ा से थोड़ी राहत पाने के लिए भोग में लिप्त रहता है। श्रीमद्भागवत (11वां स्कंध) के अनुसार हमारी तृष्णा (इच्छा) बहुत बड़ी है, जबकि उससे मिलने वाला सुख बहुत छोटा है।
- सकारात्मक कार्यों में व्यस्तता (Constructive Engagement): हमारे दिनचर्या में जो भी खाली समय (Blank Space) बचता है, मन उसमें गलत विचारों या व्यर्थ के कार्यों को भर देता है। इसलिए स्वयं को हमेशा सकारात्मक, आध्यात्मिक और उपयोगी कार्यों में व्यस्त (Busy) रखना चाहिए ताकि मन को भटकने और समय बर्बाद करने का अवसर न मिले।
Full Transcription
तो कौन से प्रयासों से हम मन को संजम (नियंत्रण) में ला सकते हैं? कई प्रयास हैं। सबसे पहले है भक्ति के प्रयास। भक्ति के प्रयास मतलब कि जो हम साधना करते हैं, जितना हम मन को भगवान में लगाते हैं, उतना जो मन है उसको नियंत्रण करना आसान होता है। क्योंकि क्या हो रहा है? वास्तव में मन अनियंत्रित क्यों है? क्योंकि ऐसे है कि मन…
The mind is not inherently our enemy, the mind is circumstantially our enemy.
मतलब क्या कि जो मन है, मन कुछ अंतरंग रूप से हमारा शत्रु नहीं है, वह परिस्थिति से हमारा शत्रु बनता है। मतलब क्या है कि मन बेसिकली एक प्रोग्राम के समान है। जैसे हमने प्रोग्राम किया है, वैसे प्रोग्राम उसका हो गया है।
अगर मान लीजिए मैं मेरे इंटरनेट ब्राउज़र में जाता हूँ और मैं बार-बार एक साइट पर जाता हूँ… मान लीजिए मैं जब इंटरनेट पर जाता हूँ, मैं क्रिकेट की साइट पर जाता हूँ—कुछ cricket.com ऐसा कुछ साइट होगा। तो धीरे-धीरे जैसे मैं ‘C’ टाइप करता हूँ, अपने आप आगे क्रिकेट आ जाएगा। अभी मैं ऑटो-कंपलीट (Auto-complete) में भी क्या होता है, मैं ‘C’ टाइप करता हूँ और बाद में मान लीजिए मैं ‘चैतन्य महाप्रभु’ डालना चाहता हूँ, पर ‘C’ टाइप करते ही अपने आप क्रिकेट आ जाएगा। तो अभी वह अपने आप क्रिकेट क्यों आ रहा है? ऐसे नहीं कि वह इंटरनेट हमारा शत्रु है, ऐसे नहीं कि वह ब्राउज़र हमारा शत्रु है। वह क्योंकि पहले मैंने बार-बार क्रिकेट सर्च किया है, तो इसलिए ‘C’ डाला तो अपने आप क्रिकेट आ जाएगा।
तो अगर मैं बार-बार ‘चैतन्य महाप्रभु’ डालूँगा तो क्या होगा? वह क्रिकेट पीछे चला जाएगा और बार-बार ‘चैतन्य महाप्रभु’ डालूँगा तो अपने आप ‘चैतन्य महाप्रभु’ आ जाएगा। तो इस तरह से क्या है, हमने पहले बहुत हमारा मन इंद्रिय विषयों में डाला हुआ है, उसके कारण मन की एक प्रवृत्ति बन गई—इंद्रिय विषयों के बारे में चिंतन करना, भौतिक चर्चाओं के बारे में चिंतन करना।
तो अभी हम अगर भगवान में मन को लगाते हैं, तो धीरे-धीरे इससे क्या होगा? मन री-कंडीशन (Recondition) हो जाएगा, मन परिवर्तित हो जाएगा।
इंद्रिय भोग का भ्रम और वास्तविक सुख
वास्तव में जो मन है, वह हमेशा सुख ढूँढ रहा है—कहाँ मुझे सुख मिलेगा? और मन की अवधारणा बन गई है कि इंद्रिय विषयों में सुख मिलेगा। वास्तव में कैसा है, इंद्रिय विषयों में थोड़ा सुख होता है, पर कुछ समय के बाद वह सुख रहता नहीं है, चला जाता है।
जैसे कोई शराबी होता है, कोई ड्रग्स लेता है। पहले वह ड्रग्स इसलिए लेते हैं कि मुझे अच्छा लगता है, बहुत अच्छा लगता है। पर बाद में कुछ समय के बाद क्या होता है कि जो ड्रग एडिक्ट्स हैं, अगर ड्रग्स छोड़ना चाहते हैं, तब बोलते हैं कि “मैं ड्रग्स क्यों ले रहा हूँ? मैं ड्रग्स इसलिए नहीं ले रहा हूँ कि मुझे अच्छा लगता है, ड्रग्स अगर नहीं लेते हैं तो इतना उतावला हो जाता है व्यक्ति, क्योंकि वह लेने से थोड़ी शांति मिल रही है, सुख नहीं मिल रहा है, सिर्फ राहत मिल रही है।”
तो कई बार जब हम इंद्रिय भोग में लगते हैं, तो पहले-पहले इंद्रिय भोग में थोड़ा आनंद मिलता है, पर बाद में क्या होता है? इंद्रिय भोग में आनंद नहीं है, इंद्रिय भोग न करने में इतनी पीड़ा है कि हम वह इंद्रिय भोग करते हैं उस पीड़ा से राहत प्राप्त करने के लिए!
इस फर्क को समझ रहे हैं आप दोनों? एक है कि सकारात्मक भोग-सुख है, और दूसरा है कि एक नकारात्मक पीड़ा है और उस पीड़ा से बचने के लिए हम कुछ कर रहे हैं।
तो क्या है? पहले इंद्रिय भोग में सुख है थोड़ा, पर धीरे-धीरे वह सुख कम हो जाता है, पर मन ने वह धारणा बना ली है। मन ने धारणा बना ली है, तो इसलिए क्या होता है? जैसे भी हमको सुख की ज़रूरत पड़ती है, तो मन इंद्रिय भोग की तरफ चला जाता है।
तो हमें क्या करना है? यह मन की धारणा को बदलना है। तो अगर हम बार-बार मन को भगवान में लगाते हैं, तो फिर हम देखेंगे—”मैं इंद्रिय सुख के लिए इतनी तृष्णा कर रहा हूँ, पर इसमें इतना थोड़ा सा सुख है!”
ग्यारहवें स्कंध (श्रीमद्भागवत) में भगवान उद्धव को बताते हैं कि:
उरु तृष्णा क्षुद्र सुख
तृष्णा इतनी बड़ी है और सुख इतना छोटा सा है, तो ऐसा क्यों करना है? तो क्या होगा, जैसे ही हम मन भगवान में लगाएँगे भक्ति में, तो धीरे-धीरे मन को समझ में आएगा कि वास्तव में भक्ति में ज्यादा सुख है। “ऐसे क्यों करना, इसके पीछे क्यों भागना?” धीरे-धीरे मन में परिवर्तन आएगा।
तो क्या है, जितना हम मन भगवान में लगाएँगे… भगवान में अलग-अलग प्रकार से लगा सकते हैं—जप करके, कीर्तन करके, कथा सुनकर, अलग-अलग सेवाएँ करके। उससे जो मन है, नियंत्रण में अधिक आ जाएगा।
खाली समय और मन का नियंत्रण (Constructive Engagement)
इसके साथ-साथ, भले ही हम भगवान की सीधी सेवा नहीं कर रहे हों, पर हम खुद को रचनात्मक रूप से व्यस्त (constructively engaged) रखते हैं, तो क्या होता है? इंग्लिश में कहते हैं—Fill in the blanks. जो खाली जगह है, वह भर दो। जो भी हमारे शेड्यूल (Schedule) में हम ब्लैंक रख देते हैं, मन उसको भर देता है—”इसका भोग करो, यह करो।”
And the mind doesn’t just fill the blanks, the mind overrides the sentence!
मतलब क्या है कि मान लीजिए मुझे दोपहर में यह काम करना है, शाम को यह काम करना है, उसमें एक घंटा बचा है। तो एक घंटे में मन बोलेगा—”चलो अभी क्या करना है, थोड़ा फेसबुक देख लेते हैं, थोड़ा न्यूज़ पढ़ लेते हैं, थोड़ा यह देख लेते हैं, यह कर लेते हैं।” फिर बाद में मन इतना उसमें उलझ जाता है कि एक घंटे के बाद जो काम है—”चलो बाद में करेंगे उसको, चलो टाल देते हैं।”
तो क्या होता है? इसलिए हमारा जो दिन है, उसमें अच्छी तरह से खुद को व्यस्त रखना है, काम में लगाना है। और इसके लिए क्या है कि हमारे जीवन में कभी ऐसा समय नहीं आना चाहिए कि “अभी मेरे पास पूरा चार घंटा पड़ा है, क्या करना है पता नहीं मुझे।” नहीं! हमारे पास इतनी सारी चीज़ें होनी चाहिए करने के लिए कि जैसे ही समय मिल गया—”अच्छा, यह समय मिल गया, यह करूँ मैं।”
तो अगर ऐसा होगा, तो क्या होगा कि जितना हम मन को समय देते हैं, उतना वह हमारा समय बर्बाद करता है। पर अगर हम हमारे जीवन को बिज़ी (Busy) रखते हैं… बिज़ी मतलब जबरदस्ती कोई बोझ नहीं डालना है, पर हमने बहुत से कार्य रखे हैं—समय मिल गया तो यह करूँगा, यह करूँगा, यह करूँगा। तो फिर क्या होगा? मन को हमें परेशान करने का मौका कम मिलेगा। और क्योंकि हम सकारात्मक कार्यों में मन को लगा रहे हैं, तो उससे मन का री-कंडीशनिंग भी बदल जाएगा और मन खुद सकारात्मक प्रवृत्तियों से भर जाएगा।