Does satsang strengthen our buddhi – Hindi?
Answer Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
- सत्संग और बुद्धि का विकास: बुद्धि केवल एक अंतरंग क्षमता नहीं है, बल्कि सत्संग (अच्छे संग) के माध्यम से बाह्य रूप से भी विकसित होती है।
- संग से इच्छाओं का उदय (सङ्गात् सञ्जायते कामः): हमारी इच्छाएँ रेखीय (linear) नहीं होतीं, बल्कि संग के अनुसार जाग्रत और विकसित होती हैं।
- सत्संग बनाम दुःसंग:
- भौतिक वस्तुओं की ओर इच्छाएँ केवल वस्तु या किसी आकर्षक व्यक्ति को उनका उपयोग करते देखकर सहज ही जाग्रत हो जाती हैं।
- आध्यात्मिक एवं धार्मिक विषयों (जैसे भगवद्गीता) के प्रति केवल ग्रंथ देखने से आकर्षण नहीं होता, बल्कि जब हम किसी भक्त को भगवद्गीता के ज्ञान में मग्न और आनंदित देखते हैं, तब हमारे भीतर भी उस ज्ञान को जानने और अपनाने की इच्छा जाग्रत होती है।
- सत्संग की आवश्यकता: सत्संग से न केवल बुद्धि शक्तिशाली बनती है और सही-गलत का निर्णय लेने की क्षमता आती है, बल्कि हमारे भीतर सात्त्विक व शुभ इच्छाओं का भी विकास होता है, जबकि दुःसंग से कुविचार व बुरी इच्छाएँ जाग्रत होती हैं।
Full Transcription
सत्संग से भी बुद्धि का विकास होता है। बहुत ज़रूरी है सत्संग!
कैसे है? कि बुद्धि केवल एक अंतरंग (आंतरिक) नहीं है, इसको बाह्य रूप से भी हमको विकसित करना है। तो सत्संग में क्या होता है?
सङ्गात् सञ्जायते कामः
संग के अनुसार हमारी इच्छाएँ विकसित होती हैं।
बुद्धि के स्तर पर कई बार हम समझते हैं कि यह सही है, यह गलत है। पर क्या है? वह सही कार्य करना मुश्किल होता है। और जब हम सत्संग में आते हैं, तो न केवल हमारी बुद्धि का विकास होता है, पर हमारी इच्छाओं का भी विकास होता है। जिस प्रकार के संग में जाएँगे हम, उस प्रकार से हमारी इच्छाओं का विकास होता है।
यह हमारी इच्छाएँ हैं… इसे मनोविज्ञान में कहते हैं, हमारी इच्छाएँ केवल एक रेखीय (linear) नहीं हैं, हमारी इच्छाओं का विकास होता है। मतलब हमारी इच्छाएँ हैं—”यह एक चीज़ अच्छी है, मुझे चाहिए।” हम सोचते हैं कि एक खाने की चीज़ अच्छी है, मुझे खाना है। उस चीज़ को देखकर हमारी इच्छा जाग्रत होती है। मैं यहाँ पर हूँ, वस्तु वहाँ पर है, उसको देखकर इच्छा जाग्रत होती है।
पर केवल ऐसे ही इच्छा जाग्रत नहीं होती है। कई बार इच्छा कैसे जाग्रत होती है? वह चीज़ यहाँ पर है, कोई व्यक्ति यहाँ पर है… वह व्यक्ति को वह कार्य करते हुए देखकर, फिर मेरी इच्छा जाग्रत होती है! सिर्फ वह फोन देखकर इतना आकर्षक नहीं लगेगा, पर कोई आकर्षक व्यक्ति उस फोन का इस्तेमाल कर रहा है, तो इच्छा जाग्रत होती है।
तो इस तरह से, जो भौतिक चीज़ें हैं, कई बार उनको देखकर ही इच्छा जाग्रत हो जाती है। पर आध्यात्मिक चीज़ें, धार्मिक चीज़ें—उनको केवल देखकर ही इच्छा जाग्रत नहीं होती है! कोई स्पोर्ट्स की मैगज़ीन होगी, कोई मूवीज़ की मैगज़ीन होगी, उसको देखकर लोगों की इच्छा जागेगी कि पढ़ना है; अखबार है, देखकर ही पढ़ने की इच्छा हो जाएगी। पर भगवद्गीता का ग्रंथ होगा, तो केवल देखकर पढ़ने की इच्छा बहुत कम लोगों को होगी।
और अगर वह भगवद्गीता का ज्ञान कोई व्यक्ति अच्छे से समझाता है, भगवद्गीता में बड़ी रुचि कोई लेता है, उससे बड़ा आनंद लेता है उस भगवद्गीता के ज्ञान से… तो हम सोचेंगे—”इस भगवद्गीता में ऐसा क्या है?” तो उस व्यक्ति को भगवद्गीता के ज्ञान में आनंद लेते हुए देखकर हमारे भीतर भी इच्छा जाग्रत होती है!
सत्संग में क्या होता है? वह इच्छा हमारे अच्छे मार्ग में जाग्रत होती है। सत्संग नहीं है, अगर दुःसंग होता है, तो दुःसंग में बुरी इच्छाएँ जाग्रत हो जाती हैं।
तो इसलिए सत्संग में न केवल बुद्धि जाग्रत होती है, बुद्धि शक्तिशाली होती है, और उसके साथ-साथ जो हमारी अच्छी इच्छाएँ हैं, वे भी जाग्रत होती हैं। इसलिए सत्संग अत्यंत महत्वपूर्ण है।