Hindi – Indian’s Heartbreak | World Cup Final | Bhagavad Gita Perspective
- Home
- Making sense with Bhagavad-gita
- Hindi – Indian’s Heartbreak | World Cup Final | Bhagavad Gita Perspective
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
इस व्याख्यान में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में हारने के दुखद प्रसंग को भगवद्गीता के तीन मुख्य दृष्टिकोणों के माध्यम से समझाया गया है:
- फॉर्टिट्यूड (धैर्य और सहनशक्ति): सुख-दुःख और यश-अपयश जीवन का हिस्सा हैं। जिस प्रकार भगवान श्रीराम के वनवास के पीछे रावण का वध और संपूर्ण विश्व का उद्धार जैसी बड़ी योजना छिपी थी, उसी प्रकार जीवन की हर आपत्ति या असफलता के पीछे एक गहरी और सकारात्मक योजना होती है। भगवान भविष्य को देखकर वर्तमान तय करते हैं, इसलिए हताश होने के बजाय हमें निरंतर कार्यरत रहना चाहिए।
- फैक्टर्स (कारकों का सिद्धांत): भगवद्गीता के अनुसार किसी भी कार्य की सफलता या असफलता पाँच चीज़ों पर निर्भर करती है—अधिष्ठान (पिच/स्थान), कर्ता (खिलाड़ी), करण (उपकरण/साधन), चेष्टा (प्रयास/टैम्परामेंट), और दैव (भाग्य)। इनमें से पहले और पाँचवें कारक (पिच का मिज़ाज और भाग्य) हमारे नियंत्रण में नहीं होते। मैच के दौरान पिच की स्थिति और खेल के दौरान लिए गए जोखिम (Risks) हमारे पक्ष में नहीं रहे, जिससे स्पष्ट होता है कि हम कर्म के कर्ता तो हैं पर एकमात्र विधाता नहीं हैं (“मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि”)।
- फैक्ट्स (वास्तविक स्थिति): इस सत्य को स्वीकार करना कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही थी। जिस प्रकार सभी योग्यताओं के बावजूद प्रभु श्री रामचंद्र को मंथरा और कैकेयी के प्रभाव के कारण वनवास जाना पड़ा, उसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ होते हुए भी भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया। शास्त्रों के शाश्वत नियम और मानवीय सिद्धांत (आकांक्षाएँ, भय और चुनाव) आज भी उतने ही सत्य हैं, और इन तथ्यों से हमें सांत्वना मिलती है।
Full Transcription
हरे कृष्णा! भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल्स में जीत नहीं पाया। इसके बारे में हम भगवद्गीता की दृष्टि से जो देखना है, तो तीन दृष्टि से देख सकते हैं—फैक्टर्स, फैक्ट्स, और फॉर्टिट्यूड।
फैक्टर्स, भगवद्गीता में भगवान बताते हैं कि कोई भी कार्य का यश या अपयश होता है, वो पाँच चीज़ों पे निर्भर होता है। क्रिकेट का पिच हो सकता है, कर्ता जो प्लेयर्स हैं, करण जो क्रिकेट में हर कार्य में कुछ न कुछ तो भी जो औजार होते हैं, टूल्स होते हैं, वो महत्वपूर्ण होते हैं, करण।
विचित्र चेष्टा जो प्रयास है, यह प्रैक्टिस हो सकता है, टैलेंट होता है, वो अच्छी मनभरि अर्थ हो सकता है, वो टेम्परामेंट हो सकता है कि जब कठिन परिस्थिति आती है, तब कैसे व्यक्ति शांत रहकर खेलता है, वो आपका प्रेजेंस ऑफ़ माइंड हो सकता है, कि उस परिस्थिति में अच्छी योजना बनाना, अच्छा विचार करना। और फिर उसके परे, भगवान कहते हैं कि जो पिच था, वो अधिष्ठान के समान है। तो वो भारत में मैच हो रहा था, तो भारत के लिए अनुकूल होने की अपेक्षा थी, पर दुर्भाग्यवश, जो पिच था, वो बहुत स्लो था, और उस पर खेलना पहले हाफ में तो काफ़ी मुश्किल था, दूसरे हाफ में थोड़ा और आसान हो गया खेलना।
उसके कारण जो बैट्समैन हैं, वो अच्छी तरह से बैटिंग नहीं कर पाए, उनके प्रयास के बावजूद। अब ये भगवान कहते हैं कि इनमें से इन पाँचों फैक्टर्स में से जो चार हैं, वो एक तरह से हमारे नियंत्रण में नहीं है। कह सकते हैं कर्ता नियंत्रण में है, वो अपनी फिटनेस रख सकते हैं। थोड़ा कुछ अधिक नियंत्रण में है, किस प्रकार से एन्डेवर कर रहे हैं, चेष्टा कर रहे हैं, वो कुछ हद तक हमारे नियंत्रण पर हैं। पर जो पहला और पाँचवाँ है, जो अधिष्ठान और दैव है, वो हमारे नियंत्रण में नहीं है।
तो अभी दैव की दृष्टि से यदि हम देखते हैं, तो अभी क्रिकेट में कुछ प्लान्स बनाते हैं, तो कुछ प्लान्स काम करते हैं, कुछ प्लान्स नहीं काम करते हैं। तो जो रिस्क लेना पड़ा, वो भी अच्छा नहीं था। तो हर इंडिया बैट्समैन जो रिस्क लिया, वो चला नहीं। हर बार रिस्क लेने के वो आउट हो गए। पर ऑस्ट्रेलियन बैट्समैन जो रिस्क लिया, वो इट वर्कड आउट, वो चल गया। उसी तरह से जो बॉलिंग चेंजेस हुए, इंडियन कैप्टन के बॉलिंग चेंजेस से कुछ ज़्यादा प्रभाव नहीं हो पाया। हर बार जो ऑस्ट्रेलियन कैप्टन था, वो जो बॉलिंग चेंज कर रहा था, उससे अच्छा काम हो रहा था। इंडियन बैट्समैन आउट हो रहे थे।
इसलिए भगवद्गीता कहती है—”मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि”। आप आपके फल के कर्ता हो। हम एक कर्ता हैं, पर अकेले कर्ता नहीं हैं।
फैक्ट्स (सत्य)
और इससे आता है दूसरा—फैक्ट्स। सत्य तो ये है कि भले यश आया नहीं, पर जो भारतीय टीम थी, वो टूर्नामेंट में सबसे अच्छी थी। उन्होंने अच्छा टैलेंट था, उन्होंने अच्छा प्रभाव, बिल्ड-अप किया था, प्रैक्टिस किया था, बॉलिंग, बैटिंग, काफ़ी अच्छे थे उसमें।
अगर हम रामायण से उदाहरण देखते हैं, तो जब प्रभु श्री रामचंद्र का राज्य अभिषेक होने वाला था पहले, युवराज के रूप में, उसके बाद में राजा के रूप में, तो तभी वह सबसे पात्र व्यक्ति थे। पर दुर्भाग्यवश, मंथरा का प्रभाव कैकेयी पर पड़ गया, और प्रभु श्री रामचंद्र को वहाँ से बाहर जाना पड़ा, वनवास जाना पड़ा। तो उसी तरह से, अभी हम कह सकते हैं कि भारतीय टीम सबसे अच्छी टीम थी, तो ऐसे तरह से लग रहा था कि भारत का ही कॉर्नेशन होने वाला है वर्ल्ड कप में, पर वो नहीं हो पाया।
अभी हमारे पास कोई कैकेयी या मंथरा किसी को ब्लेम करने के लिए है नहीं। ऑफ़कोर्स, जो शास्त्रों में कहानियाँ बताई गई हैं और आजकल जो क्रिकेट मैच, स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हो रहा है, उनमें काफ़ी फ़र्क है, पर फिर भी समानता यह है कि वास्तव में यहाँ पर जो प्रिंसिपल्स हैं कि हम सब के कुछ आकांक्षाएँ होते हैं, कुछ भय होते हैं, हम सब कुछ चुनाव करते हैं, उसके कुछ-कुछ परिणाम होते हैं, यह सब जो ह्यूमन प्रिंसिपल्स हैं, यह तो हमेशा सत्य होते हैं, इसलिए हम शास्त्रों से भी देख सकते हैं।
तो भगवद्गीता कहती है, कि जब फल आपके पास पर आपके अनुकूल नहीं आते हैं, तो जो फैक्ट्स है, उसे आपको देखके सांत्वना लेनी है।
फॉर्टिट्यूड (धैर्य और सहनशक्ति)
इसलिए अगला पॉइंट आता है—फॉर्टिट्यूड। फॉर्टिट्यूड मतलब कैसे व्यक्ति शांत रहकर आगे बढ़ते रहता है। भगवद्गीता में कहते हैं कि इस जग में यश और अपयश तो आते रहते हैं, पर जब यश आता है या जब अपयश आता है, क्यों? क्योंकि यह केवल हमारे कार्यों से नहीं आते हैं, तो हम सबके जीवन में जो चल रहा है, वो केवल हमारे कार्यों और हमारा उसका परिणाम इतना ही नहीं है, और सभी फैक्टर्स आते हैं उसमें।
और इसके परे भी एक योजना है, जैसे प्रभु श्री रामचंद्र का वनवास हो गया, पर उसके द्वारा विश्व का उद्धार हो गया, क्योंकि रावण से मुक्ति हो गई। तो हम जब देखते हैं कोई बड़ी आपत्ति आ गई है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि ज़रूरत वो उतना ही है उसमें। हम वर्तमान को देख के भविष्य की योजना करते हैं, भगवान भविष्य को देख के वर्तमान की योजना करते हैं। तो इसलिए ज़्यादा हताश होने की जगह पे, अगर हम कार्यरत रहते हैं, तो हम देखेंगे कि वर्तमान की योजना करते हैं।