How can we remember to process our emotions not act on them – Hindi?
Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
जब हमारे मन में नकारात्मक, अनुचित या उतावले विचार (जैसे क्रोध, लोभ या वासना) आते हैं, तो तुरंत सही प्रतिक्रिया तय करना मुश्किल होता है। ऐसे में हमें तुरंत कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय अपने जीवन में एक ‘पॉज़ बटन’ (Pause Button) का उपयोग करना चाहिए।
इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- स्टैंडर्ड रिस्पॉन्स (Standard Response): बुरे विचार आने पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले से तय किया हुआ कोई सकारात्मक काम करें।
- मन शांत करने के उपाय: मन को उन बुरे विचारों के चंगुल से निकालने के लिए भगवान का नाम जपना, कीर्तन सुनना, श्लोक पढ़ना या आध्यात्मिक प्रवचन सुनना चाहिए।
- पूर्व तैयारी: इन सकारात्मक चीज़ों (जैसे श्लोक, कीर्तन या प्रवचन के नोट्स) को अपनी डायरी या फोन में आसानी से उपलब्ध रखना चाहिए ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत इनका उपयोग किया जा सके।
- अंतिम लाभ: ऐसा करने से हमारे नकारात्मक विचारों पर तुरंत ‘पॉज़’ (रोक) लग जाता है, मन शांत होता है, और हम बाद में ठंडे दिमाग से उन विचारों की जाँच करके एक उचित प्रतिक्रिया दे पाते हैं।
हर व्यक्ति का ‘पॉज़ बटन’ अलग हो सकता है, इसलिए हमें खुद यह खोजना चाहिए कि किस आध्यात्मिक अभ्यास से हमारा मन सबसे जल्दी शांत होता है।
Full Transcription
अनुचित विचारों का सामना और ‘पॉज़ बटन’
तो जब कोई अनुचित विचार आ रहे होते हैं, तो मैंने कहा उसके बारे में विचार करना चाहिए, चिंतन करना चाहिए, उसको जाँच करना चाहिए, प्रोसेस करना चाहिए। तो वो प्रोसेस करने के बारे में, सोचने में ही कुछ समय लग जाता है, तुरंत हम सोच नहीं पाते हैं, तो क्या करना चाहिए? तो इसके लिए क्या है कि हम सबको हमारे जीवन में एक ‘पॉज़ बटन’ (Pause Button) बनाना चाहिए।
पॉज़ बटन मतलब क्या? कि अभी ये करना है, वो करना है, पता नहीं है। पॉज़ बटन मतलब क्या? अभी मैं फैसला नहीं कर सकता, बाद में फैसला कर सकता हूँ। पॉज़ बटन मतलब क्या? ऐसे कोई विचार, ऐसा कोई कार्य, जिससे कि हमारा मन उन विचारों के चंगुल से बाहर निकल सके और ऊपर कोई अच्छी चीज़ आ जाए।
मतलब, मैं गुस्सा हो रहा हूँ, मुझमें क्रोध आ रहा है, लोभ आ रहा है, कुछ भी आ रहा है, मुझमें नकारात्मक भावना आ रही है, तभी मैं कुछ भगवान के नाम का जप कर सकता हूँ। या फिर मुझे जो बहुत अच्छा कीर्तन लगता है, वो कीर्तन मैं सुन सकता हूँ।
विचलित मन के लिए ‘स्टैंडर्ड रिस्पॉन्स’
जब मेरे मन में बुरी भावना या वासना आ जाती है, तभी exactly उसका ठीक response क्या है, वो सोचना मुश्किल है। पर ठीक है, ये मेरा स्टैंडर्ड रिस्पॉन्स (Standard Response) है कि जब भी मेरा मन विचलित हो जाएगा, तो मैं कुछ श्लोक बोलूंगा, मैं कुछ कीर्तन करूँगा, मैं कुछ भगवान की चीज़ें देखूंगा, या मैंने कुछ प्रवचनों में जो पॉइंट चुने हैं, वो मैं पढूंगा।
ऐसा हम फैसला कर सकते हैं और ऐसा फैसला कर लेंगे। और वो चीज़ हमारे पास आसानी से हम रखेंगे। कोई डायरी में, फोन में या ऐसे कुछ में। तो उससे क्या होगा? उससे हमारा मन शांत हो जाएगा।
मन को शांत करने के व्यक्तिगत उपाय
तो मन जब उतावला हो जाता है, तो क्या होता है कि वो मुझसे कहता है चलो ये कर दो, नहीं करना है, क्यों नहीं करना है, तो मैं सोच भी नहीं पाऊंगा। पर अगर हम फैसला कर लेंगे कि जब मन विचलित हो गया, तो मैंने कहा, ये चीज़ मेरे पास है, तो वो चीज़ हमारे लिए काम करेगी। हमें उसका अन्वेषण (exploration) करना पड़ता है।
किसी के लिए मैंने कहा, कीर्तन हो सकता है। किसी के लिए ऐसा हो सकता है कि कोई भक्ति के प्रवचन उनको बहुत अच्छे लगते हैं, तो वो भक्ति के प्रवचन साथ में रखो अपने पास में। और कुछ अन्वेषण करो, क्या हम भगवद्गीता के कुछ श्लोक पढ़ सकते हैं?
उसके द्वारा हम कम से कम उसको पॉज़ कर पाएंगे। जो भी विचार, वासना आ रही है, हमारे मन में भावना आ रही है, उसको पॉज़ कर पाएंगे। तो बाद में उसकी हम जाँच करें, तो अच्छी प्रतिक्रिया कर सकते हैं।