How can we understand our nature – Hindi?
Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
प्रवचन का सारांश (Summary)
- सत्त्वगुण और स्वभाव की पहचान: जैसे-जैसे हम सत्त्वगुण में प्रगति करते हैं, हम अपनी रुचियों और स्वभाव (Nature) को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं कि हमें क्या अच्छा लगता है और हम किस कार्य के योग्य हैं।
- शुरुआती अवस्था में शरणागति: भक्ति के शुरुआती दौर में हमें जो भी सेवा मिले, उसे सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। “यह मेरा स्वभाव नहीं है” कहकर सेवा से बचना नहीं चाहिए। इस चरण में आज्ञा-पालन (Obedience) और शरणागति से हमारा शुद्धिकरण होता है।
- मन के बहाने: मन बहुत चालाक होता है और सेवा में आने वाली चुनौतियों से बचने के लिए “यह मेरा स्वभाव नहीं है” जैसे बहाने बनाता है। वास्तविकता यह है कि हर सेवा में अपनी तरह की चुनौतियाँ होती हैं।
- गुण और कर्म का संतुलन: हमारी वास्तविक प्रवृत्ति (स्वभाव) दो चीज़ों पर निर्भर करती है:
- कम्पैटिबिलिटी (Compatibility): जो कार्य करने में हमें आंतरिक खुशी और संतुष्टि मिले।
- कम्पेटेंस (Competence): जिस कार्य को हम कुशलता और दक्षता के साथ कर सकें (जैसे एक ब्राह्मण प्रवृत्ति वाले व्यक्ति का शास्त्रों के अध्ययन में रम जाना)।
- सेवा भाव और ईश्वरीय कृपा: हमें अपने स्वभाव की खोज स्वतंत्रता या मनमानी के लिए नहीं, बल्कि सेवा भाव से करनी चाहिए। जब हम इस भाव से प्रयास करते हैं, तो भगवान स्वयं हमें सही दिशा में बढ़ने की बुद्धि (ददामि बुद्धियोगं) प्रदान करते हैं।
- वरिष्ठों का मार्गदर्शन और आजीवन प्रेरणा: लंबे समय के आत्मनिरीक्षण के बाद जब हम अपने स्वभाव को समझ जाते हैं, तो वरिष्ठ भक्तों के मार्गदर्शन में उस सेवा को अपनाना चाहिए। लक्ष्य यह है कि हम खुशी और प्रेरणा के साथ स्वेच्छा से आजीवन भगवान की सेवा कर सकें, जिसके लिए बार-बार किसी के आदेश (Follow-up) की आवश्यकता न पड़े।
Full Transcription
स्वभाव को कैसे पहचानें?
तो हमारा जो स्वभाव है, हम कैसे पहचान सकते हैं? जिससे कि हम, जो भी हमारे स्वभाव के अनुसार हम कार्य कर सकते हैं। ‘सत्त्वात् सञ्जायते ज्ञानम्’ – जितना हम सत्त्वगुण में आते हैं, तो हम खुद को समझ सकते हैं। तो उसके बाद हम, यह मेरे लिए मुझे आकर्षण है, मुझे अच्छा लगता है, यह उत्तम है, यह जमता नहीं है मुझे, यह क्या है, हमें अच्छी तरह से सत्त्वगुण में समझ सकते हैं।
शुरुआती भक्ति और सेवा में शरणागति
तो इसलिए, पहले जब भक्ति में आते हैं, तो हमें ज्यादा कोई हमको सेवा देता है, तो “यह मेरा स्वभाव नहीं है, मैं सेवा नहीं करूँगा,” ऐसे नहीं करना चाहिए। शुरुआत में हमें, क्या है, हमें शरणागति, ओबेडियंस (Obedience), आदेश पालन, यह सीखना चाहिए। जब हम इसे सीखेंगे, तो शुद्धिकरण होगा हमारा।
मन की चालाकी और सेवा में चुनौतियाँ
क्या है, कभी-कभी मन जो है, बड़ा चालाक हो सकता है। अगर हम मन को पूछेंगे, “मेरा स्वभाव क्या है?”, मन कहेगा जो तुम अभी कर रहे हो, तुम्हारा स्वभाव नहीं है। और जो भी सेवा हमको मिलेगी, उसके बारे में वो ही बोलेंगे। क्या है, हर सेवा में चुनौतियाँ होती हैं। हमारे स्वभाव के अनुसार भी, अगर हम सेवा कर रहे हैं तो भी चिंताएँ आएँगी, तो भी चुनौतियाँ आएँगी। हर सेवा में समस्याएँ होती हैं। सबसे आसान मार्ग है, वो मन को चाहिए है कि “मुझे सेवा छोड़ो, ये मेरा स्वभाव नहीं है, मैं नहीं करूँगा।”
गुण, कर्म और कम्पैटिबिलिटी (Compatibility)
तो इसलिए शुरुआत में, जो भी हमको सेवा दिया जाता है, हमें सेवा करते हैं। साथ-साथ, जो भी सेवा दिया है, हमें खुद का निरीक्षण करना है कि “ये सेवा मुझे अच्छी लगती है, मैं प्रसन्न हो जाता हूँ और ये सेवा मैं अच्छे से कर भी सकता हूँ।” जो भगवान बताते हैं, ‘चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागशः’। तो गुण और कर्म जो, उसके अनुसार ही वर्णों का विभाजन है।
और गुण और कर्म का मतलब क्या है? हम आजकल की भाषा में बोल सकते हैं, गुण का मतलब है कम्पैटिबिलिटी (Compatibility) या कम्फर्ट (Comfort) और कर्म का मतलब है कम्पेटेंस (Competence)। मतलब, अगर मुझे, अगर मेरा ब्राह्मण का स्वभाव है, मान लीजिए, तो फिर मुझे शास्त्रों के अध्ययन में बड़ी रुचि लगेगी। मैं अंदर से शास्त्रों के अध्ययन में बड़ी रुचि लूँगा। अच्छा लगता है मुझे घंटों बैठकर शास्त्रों का अध्ययन करना, बहुत अच्छा लगता है।
और साथ-साथ कम्पैटिबिलिटी, सही में अध्ययन कर पाता हूँ, याद करता हूँ, फिर बोलता हूँ, फिर बराबर इधर-उधर से ढूँढ कर निकालते हैं। जो भी रेफरेंस देना है, जवाब देना है, एनालिसिस (Analysis) करना है, विश्लेषण करना है, उसे मैं कर पाता हूँ। तो अगर अंतरंग रूप से हमें वो करना अच्छा लगता है और बाहरी रूप से हम वो अच्छा कर सकते हैं, अच्छी तरह से, तो फिर यह हमें एक अच्छा, सॉलिड इंडिकेटर (Solid indicator) देता है। यह ऐसे, इन दो चीज़ों से हमें लगता है, मेरा स्वभाव इस दिशा में हो सकता है।
स्वभाव के अनुसार कार्य और मन का भटकाव
तो, क्या होता है, कि हमारा जो भी स्वभाव होता है, उसके अनुसार हम जब कार्य करते हैं तो अंतरंग संघर्ष जो होता है, वहाँ कम होता है। तो अभी सब भक्तों को पूछेंगे तो आपको लगता है, जब शास्त्रों का अध्ययन करेंगे, समय नहीं लेंगे। अभी समय होता है, तो ना और पढ़ाई करता है। आप देखो, कई भक्त होते हैं, उनको समय दो, पढ़ाई नहीं करेंगे। समय लेंगे, तो एक-दूसरे से बातचीत करते रहेंगे, सत्संग करना अच्छा है, प्रजल्प करना अच्छा नहीं करेंगे।
पर क्या होता है, हमको कई बार मन लगता है, शास्त्रों का अध्ययन करने का समय नहीं है। पर समय मिल गया, तो फिर दिन भर आज क्या करूँगा? आधे घंटे का समय पर पढ़ाई कर सकता हूँ। “मुझे कुछ करना पड़ेगा, कुछ ढूँढते हैं। पहले मैं आधे घंटे का काम करूँगा, फिर बाद में पढ़ाई करूँगा।” और फिर आधे घंटे का काम कर देते हैं। तो मैं कहने का बोल रहा हूँ कि हमारे जीवन में क्या है कि समय मिलेगा, पढ़ाई करेंगे।
क्या होता है, मन बड़ा एक्सपर्ट (Expert) है, दक्ष है कारण ढूँढने के लिए, कि क्यों मैं असंतुष्ट हूँ। मुझे बहुत सेवा है, तो मन बोलेगा, “कहेंगे तुम इतनी सेवा कर रहे हो, शास्त्रों का अध्ययन नहीं कर रहे हो, क्या फायदा है?” और जब शास्त्रों का अध्ययन कर रहे होंगे, मान लीजिए अगर आपको बोल दिया जाए कि आप भक्ति शास्त्री कर रहे हैं, मायापुर चले जाओ। तो मायापुर भी जाएँगे, और वहाँ पर रह रहे हैं, फिर मन सोचने लग रहा है, “तो हमारा अध्ययन तो प्रचार का अध्ययन नहीं है, मैं यहाँ बैठकर शास्त्रों का अध्ययन कर रहा हूँ, मैं प्रचार करने चला, प्रचार तो नहीं कर रहा हूँ।” तो जो भी परिस्थिति में हम होंगे, मन हमको असंतुष्ट ही करेगा।
आत्मनिरीक्षण और स्वभाव की खोज
तो इसलिए हमें क्या करना है, कि मन के लिए सिर्फ कार्य नहीं करना है, मनमानी नहीं करना है। हम धीरे-धीरे जो सेवाएँ करते हैं, वो करते समय हम आत्मनिरीक्षण करते हैं। “चलो क्या ठीक है, यह मुझे अच्छा लगता है, यह मैं अच्छा कर सकता हूँ।” और धीरे-धीरे जब ऐसे होगा, तो कुछ सालों के बाद हम खुद, जो हमारी स्वाभाविक सेवा है, जो हम अच्छी तरह से कर सकते हैं, और जो हमें अच्छी लगती है करने को, उसकी ओर हम ग्रैविटेट (Gravitate) हो जाएँगे, उसकी ओर हम जाएँगे धीरे-धीरे।
लेकिन हमारा भाव यह नहीं होना चाहिए, कि यह मेरा स्वभाव नहीं है, इसलिए मैं नहीं करूँगा। हमारा भाव क्या होना चाहिए, कि जो भगवान ने मुझे स्वभाव दिया है, अगर मैं उस स्वभाव के अनुसार सेवा नहीं कर रहा हूँ, तो जो भगवान ने मुझे भेंट दी है, उसको मैं इस्तेमाल नहीं कर रहा हूँ। अगर भगवान ने मुझे मान लीजिए क्षत्रिय की प्रवृत्ति दी है – मैनेज (Manage) करो, डेलिगेट (Delegate) करो, कोऑर्डिनेट (Coordinate) करो, और मैं एक ब्राह्मण की सेवा कर रहा हूँ; भले मैं कर सकता हूँ, पर जिस सेवा के लिए भगवान ने मुझे विशेष रूप से स्वभाव दिया है, वो हम सेवा भाव से कर सकते हैं।
भगवान की कृपा और वरिष्ठों का मार्गदर्शन
सेवा भाव से मतलब क्या? अगर भगवान ने मुझे जो स्वभाव दिया है, वो मैं अच्छे से समझने का प्रयास करूँगा, जो भगवान ने दिया है, वो उनकी सेवा में मैं अर्पण करूँगा। अगर हम सेवा भाव से खुद के स्वभाव को ढूँढने का प्रयास करते हैं, खुद के स्वभाव के लिए कार्य करने का प्रयास करते हैं, तो फिर वो जो सेवा भाव है, उसमें भगवान कार्य करते हैं। तो भगवान कहते हैं, ‘ददामि बुद्धियोगं तं येन मामुपयान्ति ते’। वो कहते हैं कि मैं आपको बुद्धि दूँगा, आप मेरे पास कैसे आएँ।
तो फिर धीरे-धीरे अगर हम कई महीने बाद, कई सालों के आत्मनिरीक्षण के बाद, हमें पता चलता है कि इन चीज़ों में मैं अच्छा हूँ, मुझे अच्छी भी लगती हैं ये चीज़ें, तो फिर हमारे वरिष्ठ भक्तों को बोल सकते हैं। और वो भी देखेंगे। वरिष्ठ भक्तों को क्या अपेक्षा होती है कि एक तो क्या है, हम संस्था में हैं, मंदिर में हैं, तो वो सेवाएँ करना ज़रूरी है, जो जिम्मेदारियां हैं। पर वरिष्ठ भक्तों की भी इच्छा क्या होती है कि हम भी सेवाएँ करें, उसमें प्रसन्न रहें, खुश रहें।
आजीवन सेवा और प्रेरणा (Lifelong Service and Inspiration)
क्या है कि जैसे हमारी संस्था बड़ी होती जाएगी, तो कौन प्रगति करने वाला है? जो भक्त खुशी लेकर, खुशी-खुशी ज़िम्मेदारी लेकर आगे बढ़ने वाले हैं। ऐसे ज़िंदगी भर तो हमारे ऊपर कोई बैठने नहीं वाला है कि “तुम सेवा किए? याद रखो, करो।” ये हमको फॉलो-अप (Follow-up) करने वाला, ज़िंदगी भर कोई रहने वाला नहीं है। हम खुद ही प्रेरणा लेकर सेवा करने हैं।
शुरुआत में फॉलो-अप ज़रूर रहता है। प्रभुपाद जी को भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने आदेश दिया, “तुम विश्व भर में प्रचार करो।” भक्तिसिद्धांत जी ने कुछ फॉलो-अप नहीं किया उनके साथ। प्रभुपाद जी को खुद ही एक बार आदेश मिला, उसको ज़िम्मेदारी के रूप में ले लिया। हमें देखना है, सेवा भाव से, कि मुझे ज़िंदगी भर भगवान की सेवा करनी है, किस तरह से। तो क्या सेवा है, जिसमें मुझे इतनी प्रेरणा मिलती है कि मैं ज़िंदगी भर इस सेवा को कर सकता हूँ?
और फिर उस सेवा में हमें जाने का प्रयास करना चाहिए, वो भी सेवा भाव से। तो स्वभाव का अन्वेषण है, सेवा भाव से करना है, स्वतंत्रता के भाव से नहीं है। तो फिर हम भगवान और वरिष्ठ भक्तों के मार्गदर्शन में करेंगे कि हम हमारे स्वभाव से कैसे कार्य कर सकते हैं।