When we are unable to practice devotional principles are we hypocritical – how to overcome it – Hindi?
Answer Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
यहाँ दिए गए प्रवचन के मुख्य विचार और शिक्षाएं संक्षेप में प्रस्तुत हैं:
- पाखंड बनाम संघर्ष: यदि आप अंदर से सुधार का प्रयास कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी हार जाते हैं, तो वह पाखंड नहीं बल्कि एक साधक का स्वाभाविक संघर्ष है। पाखंड तब होता है जब व्यक्ति अंदर से कोई प्रयास नहीं करता और केवल बाहर से दिखावा करता है।
- भक्ति का मुख्य उद्देश्य: भक्ति का मुख्य लक्ष्य भगवान से जुड़ना है, न कि केवल बुरी आदतों को छोड़ना। इसलिए अपनी कमियों या बुरी आदतों से निराश होकर कभी भी भक्ति मार्ग न छोड़ें।
- मन की दोहरी चाल: हमारा मन बहुत चालाक है—वह पहले हमसे गलत काम करवाता है और फिर हमें ही दोषी ठहराकर निराश (विषाद से भर) कर देता है। इस अपराधबोध में फंसने के बजाय, अपना ध्यान वापस भगवान में लगाना चाहिए।
- निरंतर भक्ति का प्रभाव: चाहे कुछ भी हो जाए, भक्ति करते रहना चाहिए। निरंतर भक्ति से धीरे-धीरे हमारी आंतरिक शक्ति बढ़ती है और भविष्य में वासनाओं या गलत इच्छाओं पर नियंत्रण पाने की क्षमता आती है।
- व्यावहारिक बदलाव (Practical Changes): बुरी आदतों को बदलने के लिए केवल ‘दृढ़ संकल्प’ (Willpower) काफी नहीं है, बल्कि हमें अपने वातावरण में व्यावहारिक बदलाव करने पड़ते हैं। प्रलोभन वाली चीज़ों को खुद से शारीरिक रूप से दूर रखना चाहिए। जब गलत काम करना मुश्किल या मेहनत का काम होगा, तो मन का स्वाभाविक आलस हमें उस बुराई से आसानी से बचा लेगा।
Full Transcriptions
भक्ति के सिद्धांतों का पालन और पाखंड
वो सवाल यह है कि जब हम भक्ति के कुछ प्रिंसिपल्स (सिद्धांत) होते हैं, कुछ विधान होते हैं, तो हम समझते हैं कि भौतिक स्तर पर उसको अमल नहीं कर पाते हैं और इससे एक अंदर युद्ध होता है। पाखंड कब होता है? जब व्यक्ति बाहर से कुछ दिखा रहा है और अंदर से परिवर्तन करने का कुछ भी प्रयास नहीं कर रहा है। अगर अंदर से भी प्रयास कर रहा है, तो फिर ऐसा नहीं है कि वो पाखंड है।
मन के विचार और दूसरों से संबंध
एक तरह से हमारे अंदर के विचार और बाहर के कार्य, इन दोनों में कभी एकरूपता होती ही नहीं है। अभी हम एक-दूसरों को देख सकते हैं कि भगवान ने ऐसी योजना बनाई है कि हम एक-दूसरों के विचार नहीं देख सकते हैं। अगर एक-दूसरों के विचार देख पाएँ, तो एक भी संबंध टिकेगा नहीं हमारा। क्योंकि मन में तो ऐसे विचार आते जाते हैं। कभी-कभी सब के मन में आते हैं— ‘तुम मेरे बारे में ऐसे सोचते हो, तुम यह करना चाहते हो, तुम ऐसे हो, तुम वैसे हो।’
वास्तव में भगवान ने यह योजना बनाई है कि जो अंदर विचार हैं, वो अंदर विचार भले ही आते जाते रहें, पर हम बाहर उसको कई बार कार्य रूप में नहीं करते हैं। तो यह जो अंतर है, यह एक तरह से हमारे रिश्तों के लिए संरक्षण है। क्योंकि मन पर नियंत्रण करना काफी मुश्किल है, करना है हमें, पर वो बड़ा मुश्किल है। विचार आएँगे-जाएँगे, तो सिर्फ अगर हम एक स्टैण्डर्ड, एक स्तर पर कार्य करना चाहते हैं, तो वो पाखंड नहीं है।
पाखंड वास्तव में क्या है?
पाखंड कब है? जब हम उस तरह का बड़ा जोरों से प्रचार करते हैं, दिखावा करते हैं, पर अंतरंग में उसमें कुछ भी प्रयास नहीं करते हैं। अंतरंग में उसे पूरा उल्टा ही कर रहे हैं और खुद को बड़ा बुद्धिमान मानते हैं कि मैं सबको फंसा रहा हूँ। पर अगर थोड़ा संघर्ष है, तो वो वास्तव में एक साधक का जीवन ही वैसा है।
बुरी आदतों से कैसे निकलें: भक्ति का महत्व
पर दूसरी चीज़ यह है कि अगर ऐसा हो रहा है, तो फिर उससे हम निकलें कैसे? सबसे पहले हमें समझना है कि भक्ति में प्रधान चीज़ क्या है और दूसरी चीज़ क्या है? भक्ति में प्रधान चीज़ है भगवान से जुड़ना, और दूसरी चीज़ है बुरी चीजों से निकलना।
कई बार हम दूसरी चीज़ को ज़्यादा महत्व दे देते हैं कि “मैं इससे निकल नहीं पा रहा हूँ, यह छोड़ नहीं पा रहा हूँ, इसलिए मैं भक्ति में हूँ नहीं।” अगर हम भगवान से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो हम भक्ति में अग्रसर हो रहे हैं। उस चीज़ से हम छूट जाएँगे, समय लगेगा पर छूट सकते हैं।
चेतना और वासना का उतार-चढ़ाव
कैसे? कि हमारी जो मन में इच्छाएँ आती हैं, अगर हम हमारी चेतना का एक ग्राफ बनाते हैं, चेतना का चित्र अगर बनाते हैं, तो हमारी कोई बुरी इच्छा हो गई— क्रोध हो सकता है, अहंकार हो सकता है, काम वासना हो सकती है— तो क्या होता है? वो साधारणतः इस स्तर में होगी और बीच में अचानक ऊपर चली जाती है और बाद में फिर एक नीचे के स्तर में आ जाती है। फिर बीच में कुछ समय के बाद ऊपर चली जाती है।
तो जब वो वासना अचानक बढ़ जाती है, तभी नियंत्रण करना बड़ा मुश्किल होता है। और तभी उस समय ऐसा कार्य कोई हो भी सकता है जो हमें नहीं करना था।
मन का दोहरा चरित्र: अपराधी और न्यायाधीश
पर क्या होता है? उसके बाद में और उसके पहले क्या होता है? उसके बाद में और उसके पहले तो हम भक्ति कर सकते हैं। पर क्या होता है, हमारा मन इतना चालाक होता है कि पहले वो हमको गुनहगार बनाता है— ‘ये करो, ये करो, ये करो।’ और फिर हम जब गुनाह कर देते हैं, तो फिर वो चालाक मन न्यायाधीश बन जाता है— ‘कितने मूर्ख हो तुम, कितने धूर्त हो तुम, तुम्हारा कुछ नहीं होने वाला, तुम्हारी बड़ी दुर्गति होने वाली है, तुम गिर गए, अब गिरे ही रहो, तुम उठो ही मत।’
मतलब पहले तो यह मन का डबल रोल जो है, पहले हमको बुरा कार्य कराता है और फिर बाद में बुरा कार्य करने के लिए कोसता है। और दोनों समय में हम क्या कर रहे हैं? हमारी चेतना जो है, वो मन के बारे में है, कृष्ण के बारे में नहीं है। और इस तरह से हम खुद को कोस रहे होते हैं कि क्यों किया तुमने ऐसे? हमको लग रहा है मैं पश्चाताप कर रहा हूँ। वो पश्चाताप नहीं है वास्तव में। वो वास्तव में विषाद है, वो विलाप है।
और क्या होगा? क्योंकि हम मन की चेतना में रह रहे हैं, तो अगली बार वापस जब इच्छा आ जाएगी, तो क्या? तभी हममें क्षमता नहीं है, वापस हम वहीं हो जाएँगे। तो पहले हम गलत कार्य करते हैं, फिर मन डांटता है क्यों गलत कार्य किया, और फिर वापस गलत कार्य की इच्छा।
भक्ति कभी न छोड़ें
तो इसलिए हमें क्या करना है? हमें कुछ भी हो जाए, भक्ति करते रहना है। तो जब वह इच्छा इतनी बड़ी, तेज़ आ जाती है, तभी कुछ हो भी जाए, उसके पहले और उसके बाद में भक्ति में लग जाओ वापस। और जब भक्ति में लग जाते हैं, तो उससे क्या होता है? उससे धीरे-धीरे हम शुद्ध हो रहे हैं। और उससे धीरे-धीरे हमारी अंतरंग शक्ति बढ़ रही है। और जब वह इच्छा बड़ी भी हो जाएगी, तब भी धीरे-धीरे हम उसको सहन कर पाएँगे। तो इसलिए कुछ भी हो जाए, हमें भक्ति नहीं छोड़नी है।
अच्छा, जब हमारी अंतरंग शक्ति बढ़ रही है, मेरी आसक्तियाँ मुझे बांध कर रखती हैं, पर कितनी भी आसक्तियाँ हों, हमें भक्ति नहीं छोड़नी है। हमें उत्साही भक्त बने रहना है, हमें हताश भक्त नहीं बनना है। हम जब वैराग्य को ही सबसे बड़ी चीज़ मान लेते हैं और वो नहीं कर पा रहे हैं, तो छोड़ देते हैं कि क्या करें! पर वैराग्य महत्वपूर्ण नहीं है, हमें भक्ति महत्वपूर्ण है। तो भक्ति बनाए रखो। कभी कुछ भी हो जाए, जितना हम कर सकते हैं, उतनी क्षमता में कुछ भक्ति करते रहें। यह एक चीज़ है।
व्यावहारिक परिवर्तन का महत्व
और दूसरी चीज़ यह है कि अगर हमें कुछ आदत बदलनी है, तो यह केवल हमारे दृढ़ संकल्प, हमारे कनविक्शन (conviction), हमारे दृढ़ विश्वास की बात नहीं है। यह वास्तव में एक व्यवहार की बात है। व्यवहार मतलब क्या? कि अगर मान लीजिए यह जो ज़मीन है, यह अगर इस तरह से थोड़ी नीचे जा रही है, तो इस पर अगर पानी गिरेगा, तो यह अपने आप इधर ही जाएगा।
अगर मैं दृढ़ संकल्प करता हूँ, “अगली बार पानी गिरेगा, मैं उसको उधर नहीं जाने दूँगा”, ठीक है, मुझे क्या करना पड़ेगा? हर बार पानी उधर जाएगा, तो मुझे उसको उधर धकेलना पड़ेगा, उधर धकेलना पड़ेगा। पर वो स्वाभाविक रूप से वो जो पानी, अगर मेरे फर्श का स्तर इस तरह से है, तो पानी उसी तरफ जाने वाला है। तो अगर मुझे पानी उस तरफ ले जाना है स्वाभाविक रूप से, तो सिर्फ दृढ़ संकल्प से कुछ नहीं होने वाला है। मुझे उस फर्श को ही बदलना पड़ेगा, फर्श को ही थोड़ा और रिकंस्ट्रक्ट (reconstruct) करके, और निर्माण करके, उस फर्श को ऐसा करना है। तो इस पानी के प्रवाह को बदलने के लिए मुझे एक फिजिकल चेंज (physical change) करना ज़रूरी है। अपने आप नहीं बदलने वाला है, दृढ़ संकल्प से नहीं बदलने वाला है।
मन का झुकाव और आदतों को बदलना
उसी तरह से हमारे मन का भी एक इंक्लिनेशन (inclination) हो गया है। इंक्लिनेशन शब्द होता है इंग्लिश में, उसको टिल्ट (tilt) बोलते हैं। उसका इस तरह से इंक्लिनेशन है कि यह रास्ता नीचे जा रहा है। वैसे ही मन की भी उस तरह से वृत्तियाँ जो हो जाती हैं, तो एक दिशा में विचार स्वाभाविक जाने वाले हैं। तो उसको अगर परिवर्तन करना है, तो केवल उस दृढ़ संकल्प से नहीं होने वाला है। उसके लिए हमें क्या करना है? कुछ व्यावहारिक परिवर्तन करना है।
व्यावहारिक परिवर्तन मतलब क्या? कि वो जो चीज़ है, जो आदत है, जो भी चीज़ है, उसमें हमें कुछ व्यवधान लाना, कुछ ऑब्स्टेकल (obstacle) लाना। तो कैसे बताया जाता है कि कोई व्यक्ति अगर शराबी है और वो शराब छोड़ना चाहता है, और उसका घर शराब की दुकान के बाजू में है, तो फिर छोड़ना बड़ा मुश्किल है। क्योंकि क्या है? इच्छा आ गई और पास में ही है वो। पर अगर वो ऐसे व्यसन की चीजें अपने घर में रखेगा, तो फिर जब इच्छा आएगी तो छोड़ नहीं पाएगा। पर अगर वैसे व्यसन कहीं घर में रखेगा ही नहीं, तो फिर क्या है? कहीं बाहर जाना पड़ेगा, खरीदना पड़ेगा, खाना पड़ेगा।
मन का स्वभाव और व्यवधान (Obstacles)
तो क्या है? मन बड़ा आलसी है। स्वभाव है मन का, आलसी है। मन हमेशा जो सबसे आसान मार्ग है, वो चुनने का प्रयास करता है। तो हम क्या कर सकते हैं कि अगर जो प्रलोभन की चीज़ है, वो आसानी से मिलती है, तो मन तुरंत ले लेगा। पर वो प्रलोभन की चीज़ अगर हम दूर रखते हैं, तो वही मन का आलस हमारी मदद करेगा। तो अगर किसी को कुछ खाना है और दुकान आधा घंटा दूर है, “अभी आधा घंटा जाने में लगेगा, तो कौन जाएगा इतना, छोड़ो”, तो छोड़ देंगे।
इस तरह से हमारे जीवन में हम परिवर्तन लाते हैं कुछ। जो फ्लोरिंग (flooring) चेंज करने का मैं बोल रहा था, फ्लोरिंग का डायरेक्शन (direction), उसी तरह से अगर हम जीवन में ऐसा परिवर्तन लाते हैं जिससे कि वो चीज़ हमको उतनी आसानी से मिलती नहीं है, उस चीज़ में हम कुछ व्यवधान लाते हैं, तो उससे ही मदद होती है।
निष्कर्ष
तो ये दो चीज़ें अगर हम करते हैं— कुछ भी हो जाए भक्ति करते रहें, और वो जो गलत कार्य हैं, उन तक पहुँचने में हम कुछ व्यवधान लाते हैं— तो उससे हमारी जो सही कार्य करने की क्षमता है, वो और बढ़ जाएगी।