Can bhakti change a person’s nature – Hindi?
Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
- भक्ति और स्वभाव का परिवर्तन: भक्ति से व्यक्ति का आंतरिक स्वभाव और चेतना बदलती है, परंतु भौतिक रूप से उसकी जन्मजात प्रवृत्तियाँ (वर्ण) पूर्णतः बदलें, यह आवश्यक नहीं है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य या शूद्र—सभी योनियों व वृत्तियों में शास्त्रों और हायर अथॉरिटी का स्वेच्छा से पालन करने के लिए सत्वगुण आवश्यक है।
- ब्राह्मण दीक्षा का आध्यात्मिक पहलू: ब्राह्मण दीक्षा एक आध्यात्मिक दीक्षा है। प्रभुपाद जी जब दीक्षा देते हैं, तो किसी बिजनेसमैन (वैश्य) को अपना व्यवसाय छोड़कर ब्राह्मण कर्म करने के लिए नहीं बाध्य करते। एक भक्त अपने स्वभाव के अनुसार सेवा करते हुए भी ब्राह्मण से श्रेष्ठ स्तर प्राप्त कर सकता है।
- वर्णाश्रम की दक्षता (Expertise of Varnashram): जीवन में समस्याएँ और संघर्ष सभी को झेलने पड़ते हैं। वर्णाश्रम की श्रेष्ठता इसमें है कि यह व्यक्ति को वही समस्याएँ और कार्य आवंटित करता है, जिन्हें झेलना या करना उसका स्वभाव पसंद करता है (जैसे—ब्राह्मण को अध्ययन, वैश्य को धन प्रबंधन)।
- मूल उद्देश्य — आध्यात्मिक प्रगति: स्वभाव परिवर्तित हो या न हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्य लक्ष्य अपने स्वाभाविक रुझान का उपयोग करते हुए भगवान की सर्वोत्तम सेवा करना और आध्यात्मिक प्रगति करना है।
Full Transcription
क्या भक्ति से व्यक्ति का स्वभाव परिवर्तित हो सकता है? कि ऐसे कहते हैं कि ब्राह्मण सत्वगुण में होते हैं, क्षत्रिय रजोगुण में होते हैं, और भक्ति से हम सब सत्वगुण में आते हैं, तो क्या सब ब्राह्मण बन जाएँगे भक्ति से?
अभी देखिए, संस्कृत में शब्द जो होते हैं, वे बहुअर्थी (multivalent) होते हैं। Multivalent मतलब क्या? एक शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। भगवद्गीता में अगर हम ‘आत्मा’ शब्द देखते हैं, इसके छह अर्थ हैं। एक जगह आत्मा का अर्थ है ‘मन’।
भागवत (श्रीमद्भागवत 7.9.10) में आता है:
विप्राद्द्विगुणषड्युतादरविन्दनाभ-
पादारविन्दविमुखाच्छ्वपचं वरिष्ठम् ।
मन्ये तदर्पितमनोवचनेहितार्थ-
प्राणं पुनाति स कुलं न तु भूरिमानः ॥
श्रीमद्भागवत में बताते हैं कि जो गुणों से संपन्न ब्राह्मण भी हो, अगर वह भक्त नहीं है, तो उसके विपरीत चांडाल (श्वपच/नीच जन्म वाला) भी, अगर भक्त है तो वह उससे श्रेष्ठ है। तो भक्त यह ब्राह्मण से बढ़ा है।
तो फिर कई साल भक्ति करने के बाद, अगर भक्त ब्राह्मण से बड़ा ही है, तो यह सामाजिक संकल्पनाएँ हैं कि कौन विग्रहों की पूजा कर सकता है। कुछ संकल्पनाओं में—ताकि ज्यादा संघर्ष न हो हमारे समाज के साथ—प्रभुपाद जी जब ब्राह्मण दीक्षा देते हैं, तो ऐसा नहीं है कि जब ब्राह्मण दीक्षा दी जाती है, तो कोई बिजनेसमैन है, उसको बोलते हैं कि “आप नौकरी छोड़ दोगे, आप ब्राह्मण का कर्म करना, तभी आपको ब्राह्मण दीक्षा देंगे।” ऐसा नहीं है। तो यह आध्यात्मिक मार्ग है।
वर्णाश्रम में सत्वगुण की आवश्यकता
और हाँ, जब हम कहते हैं कि क्षत्रिय रजोगुण में होता है, ब्राह्मण सत्वगुण में होता है—हमें यह समझना चाहिए कि वास्तव में, वर्णाश्रम के नियम जो भी पालन कर रहा है, उन सब में सत्वगुण ज़रूरी है। सत्वगुण के बिना कोई हायर अथॉरिटी (उच्च सत्ता) का पालन स्वेच्छा से (voluntarily) कोई करेगा ही नहीं!
तो सब में सत्वगुण है—क्षत्रिय में भी सत्वगुण है, वैश्य में भी सत्वगुण है, शूद्र में भी सत्वगुण है। पर वह सत्वगुण में… सत्वगुण क्या है? कि भगवान के आदेशों का पालन करना, शास्त्रों का पालन करना, वह सत्वगुण का लक्षण है।
और फिर शास्त्रों में वर्गीकरण कैसे है? अगर थोड़ा टेक्निकल है, समझाने का प्रयास करूँगा। हम जानते हैं कि ऐसे बताते हैं कि जो विष्णु की पूजा करता है वह सत्वगुण में है, जो ब्रह्मा जी की पूजा करता है वह रजोगुण में है, जो शिव जी की पूजा करता है वह तमोगुण में है (मत्स्य पुराण के अनुसार)।
पर अगर हम भगवद्गीता में देखते हैं, तो भगवद्गीता के सत्रहवें अध्याय के चौथे श्लोक में बताते हैं:
यजन्ते सात्त्विका देवान्यक्षरक्षांसि राजसाः ।
प्रेतान्भूतगणांश्चान्ये यजन्ते तामसा जनाः ॥
भगवद्गीता कहती है जो सत्वगुण में हैं, वे देवताओं की पूजा करते हैं। तो अभी, एक जगह शास्त्र बता रहे हैं कि जो तमोगुण में हैं वे शिव जी की पूजा करते हैं, पर यहाँ भगवद्गीता कहती है कि देवताओं की पूजा करना यह सत्वगुण का लक्षण है।
तो मतलब क्या है? कम से कम शास्त्र के साथ देवताओं की पूजा करना सत्वगुण का लक्षण है। तो मतलब यह टू-लेवल क्लासिफिकेशन (Two-level classification) है। यह सत्वगुण का एक मूल है, और उस मूल पर तीन स्तर हो सकते हैं—सत्वगुण के आधार पर शास्त्र का पालन करना, देवताओं की पूजा करना, उसमें सत्वगुण है; पर उसमें कौन-सी देवता की पूजा कर रहा है, वह सत्वगुण के ऊपर रजोगुण, तमोगुण, सत्वगुण और हो सकता है।
तो उस तरह से, कोई भी अगर शास्त्र के अनुसार जीवन जी रहा है, तो सत्वगुण ज़रूर है उसमें। वह भले एक क्षत्रिय हो, वैश्य हो, शूद्र हो, सत्वगुण ज़रूर है उसमें। पर जो है, व्यक्ति के स्वभाव के अनुसार कुछ अतिरिक्त हो सकता है।
तो यह एक तो ब्राह्मण दीक्षा और ब्राह्मण के बारे में हो गया।
क्या स्वभाव और वर्ण परिवर्तित हो सकता है?
तो हमारा जो वर्ण है, वह परिवर्तित हो सकता है क्या? अभी भगवान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है, भगवान वर्ण भी परिवर्तित कर सकते हैं। जैसे हम देखते हैं उदाहरण हैं कुछ—विश्वामित्र क्षत्रिय थे, ब्राह्मण बन गए; परशुराम ब्राह्मण कुल में जन्में पर क्षत्रियता का आचरण कर रहे थे। तो ऐसे उदाहरण हैं।
पर हमें जिस स्वभाव में… जो एक ब्राह्मण को एक बोझ लगेगा, वह एक वैश्य को अवसर लगेगा! और जो वैश्य को अवसर लगेगा, वह एक ब्राह्मण को बोझ लग सकता है! दोनों को अलग-अलग उल्टा हो सकता है। इसलिए क्या है?
The expertise of Varnashram — everybody has to face problems in life. The expertise of Varnashram is that it allocates to people the kind of problems they would like to face.
दुनिया में सब लोगों को समस्या तो झेलनी ही है, पर वर्णाश्रम की एक्सपर्टाइज (दक्षता) क्या है? कि लोगों को जो समस्या अच्छी लगती है, उनको वह समस्या देना! शास्त्रों का अध्ययन करना ब्राह्मण को अच्छा लगता है—तुम वह करो। पैसा जमा करना अच्छा लगता है वैश्य को—तुम यह करो।
तो क्या है कि हमें यह किसी पर लादना नहीं है कि “तुम अभी तक तुम्हारा स्वभाव वैश्य के जैसा ही है, मतलब तुमने कुछ प्रगति नहीं की” या “मैं इतने साल भक्ति कर रहा हूँ, अभी तक मुझे शास्त्रों के अध्ययन में उतना रुचि नहीं है, मुझे मैनेज करना अच्छा लगता है, मतलब मैंने प्रगति नहीं की”—ऐसा नहीं है!
“मैं अच्छी तरह से सेवा कैसे कर सकता हूँ?” किसी का स्वभाव परिवर्तित हो सकता है, परिवर्तित स्वभाव से अगर वह सुखी होगा, भगवान की सेवा कर रहा है, तो अच्छी बात है। और पहले के स्वभाव के अनुसार भगवान की सेवा कर रहा है, अच्छी सेवा कर रहा है, तो वह भी अच्छा है।
तो हमें क्या करना है कि भौतिक स्तर पर स्वभाव परिवर्तित हो गया—अच्छा है; नहीं होगा—तो फर्क नहीं पड़ता है! हमें मुख्य रूप से आध्यात्मिक प्रगति करनी है और जिस तरह से भगवान की सबसे अच्छी सेवा कर सकते हैं, उस तरह से सेवा करनी है हमें।
अच्छा है!