How to avoid becoming obsessed with our talents? (Hindi)
Answer Podcast
Disclaimer: This transcript was generated using AI and may contain occasional errors or inaccuracies.
Lecture Summary
यह प्रवचन इस विषय पर केंद्रित है कि भक्ति में अपनी क्षमताओं और विशेष योग्यताओं (Talents) का उपयोग करते समय संतुलन कैसे बनाए रखा जाए और उनमें अत्यधिक आसक्त होने से कैसे बचा जाए:
- क्षमता के साथ उद्देश्य की शुद्धि: वर्णाश्रम व्यवस्था के अनुसार व्यक्तियों को उनके स्वभाव और क्षमता के अनुसार सेवा दी जाती है, जिससे वे प्रगति कर सकें। लेकिन अक्सर भक्त अपनी योग्यता या कार्य में इतने लीन हो जाते हैं कि वे सेवा के मूल उद्देश्य (हृदय का शुद्धिकरण) को भूल जाते हैं।
- तमोगुण का लक्षण: भगवद्गीता (18.22) के अनुसार, केवल अपनी ही सेवा या कला (जैसे कीर्तन या मैनेजमेंट) को सर्वश्रेष्ठ और सब कुछ मान लेना, तथा दूसरों की सेवाओं का अनादर करना तमोगुण (Mode of Ignorance) का लक्षण है।
- विशेषज्ञता (Specialization) का महत्व और उसके प्रति आसक्ति: किसी भी कला (जैसे भगवान की पोशाक बनाना, संगीत या लेखन) में निपुण होने के लिए उसमें गहराई तक जाना और ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। यह गलत नहीं है, लेकिन समस्या तब उत्पन्न होती है जब व्यक्ति भगवान से अधिक उस कला के परिणाम में आसक्त हो जाता है (जैसे भगवान के दर्शन करते समय भगवान को न देखकर केवल उनके वस्त्रों को देखना)।
- परिपक्वता और सत्त्वगुण से संतुलन: एक भक्त को इतनी परिपक्वता विकसित करनी चाहिए कि वह किसी विशेष सेवा में गहराई तक जाने के बाद भी अपनी मूल भक्ति से जुड़ा रहे। जब व्यक्ति सत्त्वगुण (Mode of Goodness) में प्रगति करता है, तो उसे सही ज्ञान प्राप्त होता है।
- निष्कर्ष: किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञ (Specialist) होना अच्छी बात है, लेकिन उसे ही पूर्ण सत्य नहीं मानना चाहिए। भक्ति में प्रगति करने पर व्यक्ति अपनी विशेष सेवा और समग्र भक्ति के बीच एक परिपक्व और सही संतुलन (Balance) बनाना सीख जाता है।
Full Transcription
क्षमताओं का उचित उपयोग और वर्णाश्रम
कई बार किसी भक्त में कुछ क्षमता होती है। तो फिर वो उसी क्षमता के अनुसार कार्य करने में इतने लग जाते हैं कि उससे उनका जो इंटेंट (intent) है, जो कार्य करने का हेतु है, उसके शुद्धिकरण के बारे में भूल जाते हैं। पर जो वर्णाश्रम है, वर्णाश्रम का भाव क्या है? कि जो व्यक्ति की प्रवृत्ति है, उसके गुण-स्वभाव से, ब्राह्मण की प्रवृत्ति है, तो ब्राह्मणों की सेवा देना, क्षत्रियों को क्षत्रियों की सेवा देना, वैश्यों को… मतलब, जिनकी वैश्य प्रवृत्ति है, उनको वैश्यों की सेवा देना।
तो इसलिए, अगर हमें किसी भक्त को आजीवन सेवा में प्रवृत्त करना है, तो उनकी जो स्वाभाविक क्षमताएं हैं, उनके अनुसार अगर हम सेवा देते हैं, तो वो प्रगति कर सकते हैं।
तमोगुण का लक्षण: एक ही चीज़ को सब कुछ मानना
पर,
“यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्कार्ये सक्तमहैतुकम् ।
अतत्त्वार्थवदल्पं च तत्तामसमुदाहृतम् ॥”
भगवद्गीता के अठारहवें अध्याय के बाईसवें श्लोक में भगवान बोलते हैं, कि तमोगुण का जो ज्ञान है, तमोगुण की जो दृष्टि है, वो क्या है? कि एक चीज को ही सब कुछ मान लेता है। ‘यत्तु कृत्स्नवदेकस्मिन्’ मतलब, अगर मैं अच्छा कीर्तन कर सकता हूं, तो अच्छा कीर्तन करना ही सब कुछ मान लेता हूं। तो अरे प्रवचन क्या है? युगधर्म तो हरिनाम है, मैनेजमेंट, वो तो माया है! मैं कीर्तन करता हूं, इसलिए मैं महान भक्त हूं, बाकी कोई है नहीं।
कुछ ऐसा अगर भाव होता है, कि ‘मेरे लिए ये चीज महत्वपूर्ण है, मैं एक चीज कर सकता हूं, इसलिए मैं ये करूँगा,’ पर दूसरी सेवाएं भी महत्वपूर्ण हैं। दूसरी सेवाओं का भी आदर नहीं करते हैं, भले मैं वो सेवा नहीं कर रहा हूँ। तो वहां भी विकास होना चाहिए। अगर एक चीज को हम सब कुछ मान रहे हैं, तो वास्तव में तमोगुण का लक्षण है।
नव भक्तों का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन
तो इसलिए हम प्रशिक्षण देते हैं। खासकर कि जब नए भक्त आते हैं, ब्रह्मचारी ट्रेनिंग होती है शुरुआत में या बेस (BASE) ट्रेनिंग होती है, तो अलग-अलग क्षेत्रों में, अलग-अलग भावों में उसको थोड़ा ट्रेनिंग मिल जाता है। पर उस समय भी अगर कुछ विशेष क्षमता है, तो विशेष क्षमता की कम से कम उसको जानकारी तो हो जाएगी, उस भक्त को जानकारी हो जाएगी, उसके मार्गदर्शकों को जानकारी हो जाएगी, और उचित समय जब आ जाएगा तब उसको उसमें प्रेरित करना है।
विशेषज्ञता (Specialization) और भक्ति में संतुलन
और इसमें भी एक और चीज़ है कि अगर हम चाहते हैं कि हम हमारी संस्कृति बनाये रखे, तो किसी भी चीज़ में अगर निपुण होना है तो एक तरह से उसमें इन्फैचुएट (infatuated) होना ज़रूरी ही है। उसमें अगर हम चाहते हैं कि किसी को बहुत अच्छा संगीत करना है, किसी को बहुत अच्छा लेखक बनना है, किसी को बहुत अच्छा पुजारी बनना है, किसी को बहुत अच्छी सेवा करनी है, तो उसमें गहराई में जाना पड़ता है।
अगर कोई बहुत अच्छा ड्रेस बना रहे हैं जन्माष्टमी के लिए, तो उसमें वो भगवान का ड्रेस बनाने के लिए हफ्ते-हफ्ते, महीने-महीने लगाते हैं और वो बहुत सुन्दर ड्रेस बनाना है तो बाकी सब चीज़ों को दूर रखना पड़ता है। यह मैं इसके लिए भी चाहूँगा, तो कभी-कभी अगर कोई विशेष सेवा में जा रहा है तो उसमें उसके बहुत सखोल (गहराई में) चला जाना, वो गलत नहीं है।
पर वो उसमें परिपक्व होना चाहिए; कि कब मैं इतना अंदर जाके भी भक्ति में रह सकता हूं? और कभी-कभी मैं इतना इससे जुड़ जाता हूं कि भक्ति चली जाती है, उससे दूरी रहती है। तो अगर मैं भगवान के ड्रेस में इतना तल्लीन हो जा रहा हूं कि जब दर्शन खुलता है तो मैं ड्रेस ही देखता हूं, भगवान देखता ही नहीं! तो फिर वो उचित नहीं है।
सत्त्वगुण में प्रगति और परिपक्वता
तो इसलिए यह बैलेंस (संतुलन) होना चाहिए। साधारणतः अगर व्यक्ति भक्ति में प्रगति करके सत्त्वगुण में आ जाता है, सत्त्वगुण में क्या होता है?
“सर्वद्वारेषु देहेऽस्मिन्प्रकाश उपजायते ।
ज्ञानं यदा तदा विद्याद्विवृद्धं सत्त्वमित्युत ॥”
किसी एक चीज़ में स्पेशलाइजेशन (specialization) अच्छी बात है पर वो एक चीज़ ही सब कुछ नहीं मानना चाहिए। और कभी-कभी कुछ समय के लिए वो एक चीज़ में जाना बुरा नहीं है, जरूरी हो सकता है वो। और उसके बाद में पुनः मार्ग पर आ जाना भी जरूरी है।
तो इसलिए वो परिपक्वता होनी चाहिए। तो भक्ति में कुछ हद तक प्रगति करने के बाद कोई व्यक्ति किसी एक विषय में जाता है, तो फिर वो व्यक्ति परिपक्वता के बाद संतुलन रख सकता है, परिपक्वता के बाद संतुलन रख सकता है।
बहुत-बहुत धन्यवाद!
श्रीमद्भगवद्गीता की जय!
श्रीमद्भगवद्गीता की जय!